बांका, नवम्बर 11 -- बांका, निज संवाददाता। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव 2025 को सफल बनाने के लिए जिले के मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों की तैनाती पूरी कर ली गई है। सोमवार की सुबह प्रस्थान स्थल पर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न मतदान दलों के कर्मचारी अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होते दिखे। उनके चेहरों पर उत्साह और गर्व की झलक साफ दिखाई दे रही थी, मानो हर कोई यह महसूस कर रहा हो कि वे देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक उत्सव के जिम्मेदार प्रतिनिधि हैं। कई कर्मी पहली बार इस ड्यूटी का हिस्सा बने हैं। उनके लिए यह अनुभव नया और यादगार है। प्रस्थान से पहले कर्मी अपने सहकर्मियों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और अपने अनुभव साझा कर रहे थे। सभी के बीच एक ही भावना थी- लोकतंत्र की इस ड्यूटी से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं हो सकता। इसे केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.