बिहारशरीफ, मई 21 -- लोकतंत्र के मजबूत और सजग प्रहरी हैं पत्रकार : मंत्री सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु की निभाते हैं भूमिका कठिन चुनौतियों व विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को देते हैं नई दिशा फोटो मंत्री : शहर के रामचन्द्रपुर के सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का स्वागत करते जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। पत्रकार विपरीत और कठिन परिस्थितियों में भी सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं। ये बातें ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को कहीं।

पत्रकारों का स्वागत वे शहर के रामचन्द्रपुर में जिला पत्रकार संघ, नालंदा द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। संघ क...