देवघर, जून 14 -- देवघर। खिजुरिया स्थित शोशांक विवाह भवन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक दिवसीय बूथ कमेटी एवं बीएलए -2 प्रशिक्षण सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड आंदोलन के महानायक सह झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद पांडेय मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी को सक्...