सिमडेगा, जून 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सह एसआईआर को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी डॉ अजय शाहदेव एवं महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, संविधान के मूल्यों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। जोसिमा खाखा ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं और ...