प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रही है। यह बातें आंबेडकर चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहीं। यह भी पढ़ें- आठ को सपा निकालेगी मार्चमतदाता सूची की चिंता डॉ. नीरज ने कहा कि देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एचआईआर) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों में 13 करोड़ से अधिक नाम हटाने की बात सामने आई है। कांग्रेस का सवाल है कि लोकतंत्र में किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्...