मऊ, जनवरी 25 -- दोहरीघाट। कस्बा स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों को आशीष गुप्ता ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। प्रधानाध्यापक मीना राय ने बताया कि मताधिकार हमारा अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिये हमें हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 18 वर्ष से ऊपर हर भारतीय को मतदान करने का अधिकार है। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करता है। इस दौरान आशीष गुप्ता, उपेंद्र चौहान, राजकुमार, मनीष, अर्चना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.