गढ़वा, जून 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति गढ़वा की ओर से मंगलवार को शहीद नीलांबर-पीतांबर टाउन हॉल में बूथ सशक्तिकरण सह बीएलए-2 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलए-2 को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के अद्यतन एवं योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिम्मेदारी से कार्य करें कार्यकर्ता : विनोद पांडेयकार्यक्रम की शुरुआत हूल दिवस के शहीदों सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कार्य...