रांची, मई 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा पंचायत भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही सही मतदाताओं का चयन, मतदाता सूची का शुद्धिकरण और अयोग्य मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एतवा उरांव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र बेदिया, जॉन तिग्गा, महासचिव सकिर अ...