रांची, मई 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के लहू को देना दरअसल लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाने जैसा है। बाबूलाल मरांडी को बंगाल के लहू की इतनी चिंता है, लेकिन उन्हें झारखंड के उन आदिवासियों और मूलवासियों का दर्द दिखाई नहीं देता, जिनके अधिकारों पर भाजपा की केंद्र सरकार लगातार हमला कर रही है। झारखंड में भाजपा अप्रासंगिक हो चुकी है, इसलिए बाबूलाल मरांडी पड़ोसी राज्यों के गौरव गान में व्यस्त हैं। पूरा देश जानता है कि पिछले कुछ वर्षों में चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर किस तरह के सवाल उठे हैं। भाजपा हमेशा से लाशों पर राजनीति करने की आदी रही है। बंगाल में भाजपा आज जब सत्त...