लोकतंत्र की जीत हुई और डराने-धमकाने वाली राजनीति हार गई, फलता के नतीजे पर क्या बोले PM मोदी
नई दिल्ली, मई 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भाजपा की रिकॉर्ड जीत को लोकतंत्र की विजय और डराने-धमकाने की राजनीति की हार बताया। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'फलता की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने की राजनीति हार गई है। फलता में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करने के लिए देबांग्शु पांडा जी को बधाई। यह पश्चिम बंगाल की जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।' यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर बोले कुमार विश्वास- हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस नतीजे ने पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से नई सरकार पर जताए गए भरोसे को दिखाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.