प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश के तहत कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 फरवरी 2026 को विधानसभा का घेराव करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित दर्जनों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार डरी हुई है उनका डर अब सड़को पर साफ दिख रहा है। विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर हमें झुकाना चाहती है। यह लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस ने हाउस अरेस्ट किए गए साथियों में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.