रुडकी, जनवरी 25 -- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर गौरव कौशिक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रुड़की नगर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को मतदान की महत्ता समझाते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। रविवार को इंजीनियर गौरव कौशिक अपने समर्थकों और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की के रामनगर क्षेत्र में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने पैदल मार्च शुरू किया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ लेबर चौक पर संपन्न हुआ। अभियान के दौरान गौरव कौशिक ने प्रत्येक दुकान पर जाकर व्यापारियों और वहां मौजूद ग्राहकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पंपलेट वितरित करते हुए सभी से अपील की कि वे आने वाले चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से...