लोकतंत्र और हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षीय सफर पर हुआ मंथन
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में 'हिंदी पत्रकारिता और भारतीय लोकतंत्र, सत्ता, समाज और संवाद का 200 वर्षीय सफर' विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुआ।पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के नितेश सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने भारतीय समाज, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम भूमिका निभाई है। मुख्य वक्ता प्रो. राजेश कुमार ने हिंदी पत्रकारिता की विकास यात्रा, उसके वैचारिक स्वरूप और भारतीय लोकतंत्र में उसके योगदान पर विस्तार से प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.