सोनभद्र, सितम्बर 27 -- सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की छात्राओं ने मंडल स्तरीय कला उत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिवलोक श्रीनेत इंटर कॉलेज, कपसौर एवं पड़री, मिर्जापुर में किया गया। सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गुड़िया मोदनवाल, इच्छा अग्रहरी, मुस्कान मिश्रा और आंचल का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए किया गया। वहीं मूर्ति कला त्रि-आयामी विधा में छात्रा रिया मिश्रा का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा सिंह एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वंदना सिंह, अर्चना यादव, प्रतिमा, निशा सिंह, भावना...