झांसी, मई 11 -- झांसी (उल्दन)। उल्दन थाना क्षेत्र में गुजरे दिनों लोकगीत गायिका के मिले अधजले शव से पुलिस ने परदा उठाया है। बड़ी रकम लेने के बाद भी 50 हजार की और डिमांड पर भतीजे दुष्कर्म के बाद बेहरमीं से कत्ल किया था। इसके बाद सुबूत मिटाने को शव जला डाला था। पुलिस ने हत्यारोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। बीती 8 मई को गांव पठाकरका के पास नदिया किनारे महिला का अधजला शव मिला था। बाद में उसके पति व बहूूओं ने कपड़े, चप्पल, अंगूठी, साड़ी से पहचान की थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। यह भी पढ़ें- लोकगीत गायिका से दुष्कर्म बाद भतीजे ने हत्याकर फूंका था शव एसएसपी ने इसके खुलासे के लिए दो टीमें गठित की थी। इसके खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, उपनिरीक्षक शुभम क...