कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित 13वें कौशाम्बी लोकरंग महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों द्वारा पारम्परिक लोकगीत का गायन किया गया। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति को सुन श्रोताओं को पुराने दिनों की याद आ गई। दूसरे दिन शनिवार को महोत्सव के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। प्रथम प्रस्तुति अमरावती कला विकास परिषद कौशांबी की पारंपरिक लोकगीत रही। दल नायक जयकरण जिद्दी और उनके सहयोगी अनीषा प्रजापति ने अपने सुमधुर गीतों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। हारमोनियम पर राम मिलन, ढोलक पर करतार सिंह, कोरस पर प्यारेलाल, शिव मूरत ने भी पूरा पूरा सहयोग किया। दूसरी प्रस्तुति सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच...