लोहरदगा, मार्च 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। लोहरदगा में छठ व्रतियों ने सुबह पवित्र नदी और जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा घरों में शुद्धता के साथ प्रसाद बनाकर व्रत की शुरुआत की। पूरे दिन छठ के कर्णप्रिय लोक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ पर्व को ले व्रतियों के घरों में विशेष चहल-पहल रही। श्रद्धालु व्रतियों के घरों में पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुसार व्रती पूरी शुद्धता और नियम के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का पालन कर रहे हैं। सोमवार को व्रती महाखरना का अनुष्ठान करेंगे। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर, फल और पूड़ी का प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाएंगे और फिर प्र...