सीतामढ़ी, जनवरी 16 -- सीतामढ़ी। मकर संक्रांति के अवसर पर डुमरा हवाई फील्ड में गुरुवार को कला संस्कृति युवा विभाग बिहार और जिला प्रशासन सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को उत्सव एवं परंपरा की अनूठी अनुभूति कराई। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, एमएलसी रेखा कुमारी, विधायक सुनील कुमार पिंटू, गायत्री देवी, पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक रामनरेश यादव आदि ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडे, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, एडीएम संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृष्ण कला जत्था टीम के द्वारा लोकगीतों पर आधारित नुक्कड़ नाटक के प्रस्तुति की गई एवं लोक धुन और पारंपरिक संगीत का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.