सहारनपुर, मार्च 2 -- देवबंद। तहसील क्षेत्र के गांव चौंदाहेडी में नागल ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने देहाती गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच एक दूसरें को अबीर गुलाल लगाया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि होली मिलन सामाजिक समरसता और खुशियों का ऐसा पर्व है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। कहा कि हमे होली और दीपावली जैसे पर्वों पर भाईचारे एवं एकता को मजबूत बनाना चाहिए। ब्लाक प्रमुख रविंद्र चौधरी ने कहा कि होली मिलन समाज को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम है। क्योंकि इस दिन लोग अपनी जाति, वर्ग और धर्म के भेदों को भूलकर एक दूसरें को गले लगाते हैं, जिससे समाज में प्रेम और सदभाव बढ़ता है। प्रणव चौधरी ने कहा कि ...