प्रयागराज, मार्च 9 -- एनसीजेडसीसी में आयोजित विरासत कला उत्सव का तीसरा दिन लोकगीत, नृत्य को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्वेता मिश्रा, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय और पद्मश्री लोक कलाकार अर्जुन सिंह ध्रुवे ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राजस्थान के अमित गुजरावत और दल की कालबेलिया नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने 'कलियों कूद पड्यो मेला में सायकल पंचर कर लायो...' और मोटर पड़ी-पड़ी बढ़ावे जयपुर जाबली कोई कोने... प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुवे ने जनजातीय संस्कृति पर केंद्रित बैगा परधौनी नृत्य की प्रस्तुति दी। मथुरा के माधव आचार्य और दल ने आयो रसिया मोर बन आयो रसिया... पर मयूर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। हरियाणा के हरविंदर राणा ने बम-बम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.