लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, संवाददाता। कुर्मांचल नगर स्थित उत्तराखंड महापरिषद भवन के मोहन सिंह बिष्ट सभागार में रविवार को पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब, लोक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ भातखंडे संगीत संस्थान की पूर्व कुलपति डॉ पूर्णिमा पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शास्त्रीय संगीत पर आधारित गणपति वन्दना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इसके बाद गंगा-जमुनी संस्कृति पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका गंगा-जमुनी तहजीब मुख्य आकर्षण रहा। विशाल गुप्ता व अरुण सोनकर के निर्देशन और महेन्द्र गैलाकोटी के नेतृत्व में प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका में कथक, सूफी व कव्वाली का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सुर-ताल और नृत्य की त्रिवेणी से सजा समारोह कलाकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.