लोककला एवं क्ले आर्ट वर्क से परिचित हुए प्रतिभागी
मऊ, जून 14 -- मऊ, संवाददाता। राज्य ललित कला अकादमी एवं वीना आर्ट गैलरी द्वारा संचालित 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन शनिवार को समारोह पूर्वक हो गया। कार्यशाला में लोककला एवं क्ले आर्ट वर्क से प्रतिभागी परिचित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला कला, संस्कृति और रचनात्मकता के विकास का एक बेहतरीन माध्यम होती है।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री कृष्णा खंडेलवाल ने कार्यक्रम संयोजिका वीना गुप्ता द्वारा पर्यावरण, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर कराये गए कार्यों एवं प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने के लिए किए गए लोककला, क्ले आर्टवर्क द्वारा समाज में दिए जा रहे संदेश की सराहना की। यह भी पढ़ें- लोककला एवं क्ले आर्ट वर्क से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.