बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दिनकर कला भवन के समीप आयोजित नुक्कड़ लाइव फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को फेस्टिवल में रंगनायक द लेफ्ट थियेटर बेगूसराय ने लोककथा आधारित नाटक 'राजा के दो सींग' का प्रभावशाली मंचन किया। हास्य-व्यंग्य से भरपूर इस नाटक ने शासन-व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। यथार्थ सिन्हा ने राजा, संजय कुमार ने पमपम हजाम और मंजीत कुमार ने मंत्री की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया। गाथा सिन्हा पत्रकार तथा पंकज कुमार सिन्हा संगीतज्ञ की भूमिका में थे। नाटक का लेखन व निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी दीपक सिन्हा ने किया। संगीत में विजय सिन्हा, पुनीत पाठक और गंगा पासवान का सहयोग रहा। दूसरे सत्र में कोलकाता से आए युवा रंगकर्मी फुलिंद्र पंडित ने सोलो नाटक "सूरज" का मंचन किया, जिसका निर्देशन जम्मू-कश्मीर के चर्चित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.