छपरा, मार्च 21 -- रविवार से पूरी आस्था व समर्पण के साथ महावर्प होगा शुरू पहले दिन नहायखाय के साथ व्रती करेंगे उपासना की शुरुआत चार दिवसीय अनुष्ठान नहायखाय : रविवार : 22 मार्च खरना (रसियाव-रोटी) सोमवार : 23 मार्च सूर्य षष्ठीव्रत सायंकालीन अर्घ्य : मंगलवार : 24 मार्च प्रात:कालीन अर्घ्य : बुधवार : 25 मार्च छपरा, हमारे प्रतिनिधि। लोकआस्था के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार से पूरे जिले में श्रद्धा, शुचिता और समर्पण के साथ शुरू होगा। सूर्य उपासना के इस पवित्र पर्व को लेकर व्रतियों और उनके परिजनों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है तो घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेजी से जारी है। नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की विधिवत शुरुआत रविवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की विधिवत शुरुआत होगी। इस द...