लोइया में फायरिंग में घायल युवक की अस्पताल में मौत
मेरठ, अप्रैल 27 -- बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में लोइया निवासी वसी अहमद के लिए जान लेवा साबित हुआ। पड़ोसियों द्वारा की गई फायरिंग में वसी अहमद की सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। अधिकारियों ने गांव में तनाव की स्थित को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। घर के बाहर खड़े लोइया निवासी वसी अहमद को शनिवार को पड़ोसी भाइयों शामिक और आमिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए गोली मार दी थी। परिजनों ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से परिजनों ने घायल को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गोली कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.