मेरठ, अप्रैल 2 -- लोईया गांव निवासी किशोर के साथ मारपीट प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लोइया निवासी मिनहाज ने थाने पर दर्ज मुकदमे में बताया कि 27 मार्च की सायं देवर का 12 वर्षीय बेटा अरहम गांव स्थित एक दुकान से खाने का सामान लेने गया था। दुकान पर पहले से मौजूद पड़ोस के ही आमिर ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। गला दबाने से किशोर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। किशोर के जमीन पर गिरने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने किशोर को उपचार दिलाया था। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी था। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...