लोआम में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
दरभंगा, अगस्त 28 -- संजय लाला,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के लोआम में बुधवार की देर रात घर के वाशरूम में एक विवाहिता को फंदे से लटका देख परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे डीएमसीएच पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जब्त कर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतका लोआम निवासी जफर इकबाल की पत्नी हुस्नेआरा (23) बताई जाती है। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के परिजनों ने दहेज को लेकर उसकी हत्या का आरोप लगाया। भाई मो. आदिल ने बताया कि विवाह के समय किसी प्रकार के दहेज की डिमांड नहीं हुई थी। उनका आरोप है कि इलेक्ट्रिशियन पति के दुबई जाते ही हुस्नेआरा प्रताड़ना झेलने लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। इसे लेकर दोनों पक्ष सहमत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.