लोअर बाजार इलाके से गुजरने वाले नाला पर अतिक्रमण, डीसी को ज्ञापन
रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। डंगरा टोली, पथलकुदवा और नया टोली के स्थानीय लोगों ने गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रांची मास्टर प्लान 2037 के तहत बहने वाले शहरी नाले पर अतिक्रमण किया जा रहा है। शहर का अतिरिक्त पानी सरकारी नाले से बहते हुए स्वर्णरेखा नदी से जुड़ेगा। लेकिन, इस नाले पर अवैध घेराबंदी व अतिक्रमण किया जा रहा है। कुछ दंबग लोगों के द्वारा नाले में कई माह से मिट्टी गिराकर अनाधिकृत निर्माण कर रहे हैं। इससे भविष्य में बारिश का पानी का जलजमाव होगा और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होगी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सहित कई वरीय अधिकारियों को भी पूर्व में अवगत कराया था। मौके पर ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट की महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.