गिरडीह, अप्रैल 2 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत मधवाडीह के ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे है। बिजली विभाग को इसकी सूचना दिए महीनों बीत गए है पर विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। विभागीय उदासीनता के अभाव में ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। बेंगाबाद भाजपा मंडल के अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मधवाडीह में लगभग दो हजार की आबादी है। वर्ष 1985 से ही यहां पुरानी बिजली के तार पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली तार जर्जर हो चुका है। वर्षों से गांव में दो फेज पर लाईन की आपूर्ति की जा रही है। इसमें एक ठंढा और एक गर्म तार शामिल है। जर्जर बिजली तार नहीं बदला गया है और ना ही बिजली विभाग द्वारा केबल तार की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस परिस्थिति मे गांव के लोग ल...