अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- अम्बेडकरनगर। चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज रुद्रपुर भगाहीं बरियावन के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार वर्मा के छोटे सुपुत्र शिवम पटेल ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट (लॉ विषय) क्वालीफाई करने की सफलता प्राप्त की है। शिवम पटेल की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सेंट पीटर्स स्कूल में हुई थी। इसके बाद क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से यूजी (लॉ) की परीक्षा उत्तीर्ण किया। वर्तमान में इसी यूनिवर्सिटी से पीजी (एलएलएम) की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिवम की सफलता से घर में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.