बगहा, जून 19 -- जगदीशपुर। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा लॉ सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।ईश्वर शांति विधि महाविद्यालय झाखरा-नौतन के डायरेक्टर ज्ञानेन्द्र शरण ने बताया युनिवर्सिटी के निर्देशानुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के ई-पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा लॉ पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं तथा आवेदन प्रक्रिया 17-23 जून तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।छात्र निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि नामा...