लॉ पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म 2 से भरे जाएंगे
रांची, मई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने विधि संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म व शुल्क जमा करने की तिथियों की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की। इसके तहत एलएलएम सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) परीक्षा के लिए विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 2-9 जून, तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10-13 जून, तक फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा। वहीं, एलएलबी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-27), सेमेस्टर-6 (सत्र 2023-26) परीक्षा व सीएन लॉ कॉलेज, नामकुम के एलएलबी सेमेस्टर-2 बैकलॉग परीक्षा, के लिए बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की तिथि 2-5 जून, निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी 6-8 जून तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि, बीबीए-एलएलबी सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-30), सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-29)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.