लॉ छात्र का पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
बुलंदशहर, अगस्त 30 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर बिजलीघर नंबर-4 के पास लॉ छात्र अंकुर चौधरी को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। सिर में अधिक चोट आने के चलते शनिवार को नोएडा के फोर्टिज अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। विगत 20 अगस्त को मोहल्ला मुरारी नगर बिजलीघर नंबर-4 के निकट कार सवार कुछ लोगों ने मुरारी नगर निवासी लॉ छात्र अंकुर चौधरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। हमले में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में अनिल शर्मा उर्फ पुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में फायरिंग का भी आरोप था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शनिवार को उपचार के दौरान फोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.