लॉ छात्रों को समर इंटर्नशिप का अवसर, 30 मई तक करें आवेदन
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधि के छात्रों के लिए तीन सप्ताह के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जून 2026 में आयोजित होगा। इंटर्नशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एलएलबी और एलएलएम छात्र आवेदन कर सकेंगे। इंटर्नशिप कार्यक्रम में तीन व पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के साथ एलएलएम के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायिक एवं विधिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। इच्छुक अभ्यर्थी को दोपहर 2:00 बजे तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। सचिव यशपाल वर्मा ने कहा कि आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय परिसर स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.