बरेली, अगस्त 18 -- कचहरी में प्रैक्टिस कर रही लॉ छात्रा ने अपने मामा, भाइयों, भाभियों पर मारपीट, हलाला करने और पढ़ाई छोड़ने का दबाव बनाते हुए थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर में परतापुर की रहने वाली अंजुम ने पुलिस को बताया कि वह एक अधिवक्ता के साथ कचहरी में प्रैक्टिस करती हैं। पति से उनका कोर्ट से तलाक हो चुका है। मगर उनके भाई मो. आरिफ, मो. अरशद, उनकी पत्नियां ताहिरा बी और सना मकान छोड़कर जाने के लिए धमकाते हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और पति से हलाला करने का दबाव बनाते हैं। विरोध पर सात अगस्त को आरोपियों के अलावा मामा शब्बीर ने उनके साथ मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और पर्दे में रहने की बात कहते हुए वकालत बंद करने और पढ़ाई छोड़ने को कहा। इस पर उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर...