मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेजे लॉ कॉलेज में गुरुवार को खेल-कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार के साथ शतरंज और कैरम बोर्ड खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खेल-कूद के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें भाग लेने से विद्यार्थियों में केवल चारित्रिक व मानसिक विकास ही नहीं होता, बल्कि उनमें संस्कार और आपसी एकता भी बढ़ती है। निदेशक ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह के प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और कॉलेज का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करना चाहिए। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी, प्रो. बीएम आजाद, डॉ. एसपी चौधरी, प्रो. आशुतोष कुमार, कॉलेज के खेल-कूद सेल के संयोजक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.