कौशाम्बी, फरवरी 27 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई द्वारा चलाए जा रहे परिसर चलो अभियान फेज-3 अंतर्गत शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। म्योहर गांव स्थित केपीएस लॉ कॉलेज में कॉलेज के साथ ही ओयो होटल संचालन के साथ अवैध रूप से बेसिक कक्षाओं का संचालन पाया गया। जबकि लॉ के छात्र पूरी तरह से नदारद रहे। अभियान के दौरान टीम ने कॉलेज के अंदर घुसकर देखा तो पाया कि एक कमरे में दो बेड, सोफे इत्यादि व्यवस्थित ढंग से लगे हैं। हैरानी की बात यह थी कि लॉ कॉलेज में बेसिक की भी कक्षाएं अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। पूछने पर मौजूद कर्मचारियों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। अवलोकन के दौरान, कमरों की अव्यवस्थाएं नजर आई। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने बताया शिक्षा के मंदिर में ओयो, होटल, गेस्ट हाउस का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आशंका जताया कि हो स...