पटना, जून 6 -- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने पटना लॉ कॉलेज, पटना विवि को दो कोर्स संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इनमें तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) और पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) एकीकृत पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए अनुमति प्रदान की गई है। लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र कुमार वर्मा और सहायक प्राध्यापक सह मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पासवान ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीसीआई ने एलएलबी (ऑनर्स) में पांच सेक्शन (कुल 300 सीटें) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) एकीकृत में तीन सेक्शन (कुल 180 सीटें) स्वीकृत की हैं। बीसीआई ने एक अप्रैल 2026 को ही उक्त कोर्सों के संचालन के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- लॉ कॉलेज में दो कोर्स संचालित करने की अनुमति कॉलेज की ओर शनिवार को विवि को पत्र लिख ...