लॉ कॉलेज में चला नशा मुक्ति अभियान
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर। एसकेजे लॉ कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस इकाई द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एसपी चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से रैली निकाली गई। रैली कलमबाग रोड, अघोरिया बाजार होते हुए वापस कॉलेज पहुंची और संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई l रैली का नेतृत्व डॉ. चौधरी एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. पंकज कुमार कर रहे थे। रैली में डॉ. रत्नेश कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. आरए सहाय, डॉ. रविरंजन राय, डॉ. अर्चना अनुपम, डॉ. मधु कुमारी, उज्ज्वल कुमार, बिट्टू कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.