बुलंदशहर, जून 17 -- सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज में सात दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन योग शिविर में विभिन्न गांव के करीब 250 लोगों ने योग शिविर में भाग लिया। सांसद डॉ. भोला सिंह एवं विजय कुमार बघेल ने भाग लिया। कॉलेज के सचिव विपिन बंसल द्वारा सांसद डॉ. भोला सिंह एवं ग्रिनमैन विजय कुमार बघेल को माला पहनकर एवं बुक देकर सम्मानित किया। डॉ. सांसद भोला सिंह ने योग किया और योग शिविर में आए लोगों का उत्साहवर्धन किया। अतिथि योगाचार्य डॉ. अक्षय कुमार गौड़ एवं योगाचार्य दीप्ति सिंह द्वारा लोगों को योग करना सिखाया गया। राजीव शर्मा, अनिल कुमार मित्तल, डॉ ललित कुमार गुप्ता, धर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार, श्वेता सिंह, उत्तम वीर सिंह, सुमंत चाकमा, निखिल जैन, गोपाल, प्रतीक, अतर सिंह, राजेंद्र श्याम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लॉ कॉलेज में किया योगाभ्यास

ह...