लॉ कॉलेज में एलएलएम सत्र 2024-26 की पहली मेरिट लिस्ट जारी
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लॉ विभाग ने एलएलएम पार्ट 1 (सत्र 2024-26) में नामांकन के लिए सामान्य वर्ग की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस श्रेणी में कुल 7 सीटों के लिए मेधा सूची जारी की गई है। मेधा सूची में शिबू कुमारी ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, वरुण कृष्णा सिंह 87.10 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और कुमारी रश्मि 78.71 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा आकांक्षा सिंह, प्रशांत सोलंकी, ईशा नैन्सी और निधि सुमन ने भी शीर्ष सात में जगह बनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.