लॉ कॉलेज में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू
भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी लॉ कॉलेज परिसर में मंगलवार से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की। अनशन पर युवा कांग्रेस के विकास सिंह एवं एनएसयूआई के अमन मिन्नती बैठे हैं। विकास ने कहा कि जब तक विवि प्रशासन की ओर से सकारात्मक निर्णय विद्यार्थी हित में नहीं लिया जाएगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। अमन ने कहा कि एलएलबी कोर्स में 324 सीटों पर जल्द नामांकन चालू किया जाए और टीएमबीयू के विद्यार्थियों को नामांकन में प्राथमिकता का प्रावधान किया जाएगा। इस दौरान प्रशांत बनर्जी, सुमति साह सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आज से टीएनबी लॉ कॉलेज में शुरू होगा अनिश्चितकालीन अनशन यह भी पढ़ें- Purnia News: एनएसएस में नामांकन के लिए 22 से 31 जुलाई तक आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.