लॉ कॉलेज के प्राचार्य से दुर्व्यवहार, जानलेवा हमला का आरोप
जमशेदपुर, जून 11 -- को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज परिसर में कुछ छात्रों और असामाजिक तत्वों ने प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि उनपर जानलेवा हमला करने का प्रयास भी किया गया। आरोप है कि कुछ छात्र प्राचार्य पर एक ऐसे कार्य को करने का अनुचित दबाव बना रहे थे, जो नियमों के दायरे से बाहर था। जब प्राचार्य ने कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए इसका विरोध किया तो छात्र उग्र हो गए। वे बिना अनुमति के प्राचार्य कक्ष में जबरन घुस गए और गाली-गलौज करते हुए डंडे से उन पर प्रहार करने की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों की तत्परता के कारण प्राचार्य किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे। इसके बावजूद आरोपी छात्र प्राचार्य की कुर्सी पर बैठ गए और टेबल पर डंडा पटककर उन्हें और अन्य कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। इस घटना से पूरे श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.