लॉ कॉलेज के छात्रों ने मांगा ईवी चार्जिंग प्वाइंट
धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को लॉ कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए कैंपस में चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा मांगी है। राज्य संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि प्राचार्य को तीन सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया। वर्तमान में कॉलेज के कई छात्र ईवी बाइक व स्कूटी से आते हैं। कैंपस में चार्जिंग की सुविधा नहीं होने से परेशानी होती है। विशेषकर जिन छात्रों की ईवी की बैट्री चार्ज लो हो जाती है। चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा मिलने पर कॉलेज ग्रीन कैंपस की दिशा में कदम बढ़ाएगा। कॉलेज में प्रतिदिन स्टाफ की उपस्थिति, क्लास शिड्यूल और काउंटर की जानकारी अपडेट करने, लाइब्रेरी में पारदर्शिता लाई जाए एवं नई पुस्तकें खरीदने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.