लॉ कॉलेज का स्थापना दिवस अब 16 को मनेगा
पटना, जुलाई 31 -- पटना लॉ कॉलेज का स्थापना सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मान समारोह अब दो की जगह 16 अगस्त को मनाया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेन्द्र कुमार वर्मा और सहायक प्राध्यापक सह सचिव पूर्ववर्ती छात्र संघ डॉ. वीरेन्द्र पासवान ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया समारोह का आयोजन दो अगस्त को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणवश इसे विस्तारित किया गया है। अब 16 अगस्त को ज्ञान भवन में यह होगा। मौके पर राज्यपाल, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय, अनुमंडल न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, न्यायिक पदाधिकारीगण और पूर्व न्यायिक पदाधिकारीगण, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ सहित पूर्ववर्ती छात्र कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.