लॉ कॉलेजों के छात्रों को अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के लॉ कॉलेजों के प्रथम वर्ष सत्र 2024-26 के छात्रों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। लॉ कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया दिसंबर 2025 में ही पूरी हो गई थी और मार्च में रजिस्ट्रेशन की तारीख आई थी। लेकिन, इसके बाद भी अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। लॉ कॉलेजों से अब तक छात्रों का डाटा भी विवि नहीं भेजा गया है। छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से उनकी परीक्षा भी अब तक नहीं हुई है। लॉ की परीक्षा जून में हो जानी चाहिए थी, लेकिन अगस्त बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा अब तक नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.