लॉ कॉलेजों की जांच शुरू, मानक पूरे नहीं तो होंगे बंद
मेरठ, अगस्त 13 -- विधि शिक्षा की गुणवत्ता पर उठते सवाल और सुप्रीम कोर्ट की विभिन्न सख्त टिप्प्णियों के बीच लॉ कॉलेजों की जांच शुरू हो गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के आदेशों के बाद चौ. चरण सिंह ने मेरठ मंडल के 141 कॉलेजों की जांच के आदेश दे दिए हैं। विवि ने दो सदस्यीय समिति बनाते हुए प्रत्येक को पांच से छह कॉलेजों की जांच दी है। बीसीआई ने देशभर के विश्वविद्यालयों से छह हफ्ते में कॉलेजों की जांच रिपोर्ट मांगी है। ऐसा नहीं होने पर कॉलेजों का अनुमोदन स्थगित या रोका जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में केआर सुदर्शन बनाम बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु एवं पुडुचेरी केस में सुनवाई के दौरान अधोमानक चल रहे लॉ कॉलेजों पर उठे सवालों के बाद बीसीआई ने उक्त जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच देशभर के विश्वविद्यालय एवं उनसे संबद्ध लॉ कॉलेजों में होनी है। सीसीएसयू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.