मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू प्रशासन ने बार काउंसिल के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय के लॉ कालेजों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। पिछले दिनों बार काउंसिल ने सभी विश्वविद्यालय को निर्देश दिया था कि वह अपने यहां के लॉ कालेजों की औचक जांच कराएं। कमेटी लॉ कालेजों में पढ़ाई, आधारभूत संरचना, शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता, कॉलेजों में मूट कक्षा की व्यवस्था है या नहीं, दिव्यांग छात्रों के लिए इंतजाम है न नहीं, कॉलेज में भवन है या नहीं आदि की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट बार काउंसिल को भेजा जाएगा। बिहार विश्वविद्यालय में लॉ के 18 कॉलेज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...