मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में लॉ के दूसरे वर्ष के छात्र को तीसरे वर्ष का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सत्र 2023-2026 लॉ की परीक्षा 22 सितंबर से है। सोमवार को बिहार छात्र संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि लॉ के कई छात्रों का एडमिट कार्ड भी विवि की ओर से जारी ही नहीं किया गया है, जबकि एक दिन बाद परीक्षा है। संघ ने विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह से इस मामले में मुलाकात की। बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि जिन छात्रों को एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है, उन्हें परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड मिल जायेगा। वहीं, जिन सेकेंड ईयर के छात्रों के एडमिट कार्ड पर थर्ड ईयर अंकित था, उसे कॉलेज में ठीक कर दिया गया। गौतम सिंह ने कहा कि विवि का ऑनलाइन पोर्टल कभी ठीक से काम नहीं करता है। मौके पर अभिषेक, ...