मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में लॉ के एक और कॉलेज को बार काउंसिल से मान्यता मिल गई है। एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज को बार काउंसिल से शैक्षिक सत्र प्री लॉ और तीन वर्षीय लॉ के लिए मान्यता मिली है। प्री लॉ और तीन वर्षीय लॉ में कॉलेज को 120-120 सीट पर मान्यता दी गई है। एक नए कॉलेज को बार काउंसिल से मान्यता मिलने से बीआरएबीयू में अब पोर्टल पर सात कॉलेज हो गये हैं। हालांकि लॉ में आवेदन की तारीख खत्म हो गई और विवि की तरफ से पोर्टल फिर से खोलने के लिए तारीख नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- लॉ के एक और कॉलेज को मिली मान्यता यह भी पढ़ें- बिहार में इस वर्ष घट जाएंगी लॉ की 4620 सीटें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...